फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आर्टिजन वेलफेयर ट्रस्ट की झोली में बरसा धन

आर्टिजन वेलफेयर ट्रस्ट की झोली में बरसा धन

Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फार हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) और जिलाधिकारी की पहल पर वजूद में आया आर्टिजन वेलफेयर ट्रस्ट गुरुवार से काम करने लगा। जीआईसी में उद्घाटन समारोह में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच के लिए दस्तकारों की भीड़ उमड़ी। ट्रस्ट की वेबसाइट कमिश्नर शिव शंकर सिंह व जिलाधिकारी संजय कुमार ने लांच की। पहले दिन ही शहर के निर्यातकों ने ट्रस्ट को दिल खोलकर दान दिया। ट्रस्ट के खाते में करीब 27 लाख की धनराशि जमा हो गई।

ट्रस्ट के शुभारंभ अवसर पर विधायक यूसुफ अंसारी ने दस्तकारों व निर्यातकों को ट्रस्ट की मंशा से अवगत कराया। दस्तकारों को निर्यात की रीढ़ बताते हुए कारोबारियों और कारखानेदारों से हर संभव मदद दिलाने की बात कही। कमिश्नर शिव शंकर सिंह ने ट्रस्ट की कामयाबी के लिए निर्यातकों के साथ ही दस्तकारों की जिम्मेदारियां बताईं। उन्होंने कहा कि बेजा फायदा लिये जाने के सबब सरकारी योजनाएं भी नाकाम हो जाती हैं। जिलाधिकारी संजय कुमार ने ट्रस्ट की भावना व आत्मा से हस्तशिल्पियों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने दस्तकारों, निर्यातकों और निजी संस्थाओं से हर संभव मदद की अपील की। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने ट्रस्ट को सराहनीय मुकाम तक हर हाल में पहुंचाने का वादा किया। एडीसी नवराज गोयल ने दस्तकारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि कहीं कोई दिक्कत होती है तो हमसे मिलने में कोई कोताही न करें। इस मौके पर दस पुरस्कृत हस्तशिल्पियों को शाल व 2100 रुपये नगद भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद वढ़ेरा ने किया। इस मौके पर ईपीसीएच अध्यक्ष लेखराज माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम, एक्सपो मार्ट के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी, टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, नजमुल इस्लाम, के एल कत्याल, महेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नदीम अहमद खान, नवेद रहमान, परवेज, शहाब आलम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed