{"_id":"46-25803","slug":"Moradabad-25803-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग में गोकुल जैसे उत्सव का आनंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी बाग में गोकुल जैसे उत्सव का आनंद
Moradabad
Updated Mon, 25 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। कंपनी बाग में चल रही श्रीगीता भागवत कथामृत व संकीर्तन यज्ञ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हुआ। बालगोपाल का जन्म होते ही श्रद्धालु झूमने लगे। वासुदेव के सिर पर रखे टोकरे में लड्डूगोपाल के चरणवंदन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। ठाकुरजी को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।
इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा आयोजित इस कथामृत के पांचवें दिन इस्कॉन कुरुक्षेत्र क्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपालदास ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की महिमा का वर्णन किया। कथास्थल तो नंद बाबा का आंगन लग रहा था। पंडाल को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया था। जन्म से संबंधित लीला का मंचन भी किया गया। जैसे ही वासुदेवजी टोकरे में लड्डूगोपाल लेकर आए। श्रद्धालुओं में लड्डूगोपाल के चरणवंदन की होड़ मच गई। चारों ओर पुष्पवर्षा के बीच मंच पर नंद बाबा ने वासुदेव जी का स्वागत किया। साक्षी गोपाल दास ने पूरे प्रसंग का ऐसा भावपूर्ण वर्णन किया कि श्रद्धालु मंत्रगुग्ध हो गए। इससे पहले प्रभातफेरी माता मंदिर से शुरू हुई। रामलीला मैदान के पास बचपन प्ले स्कूल में कुंवर शैलेंद्र सिंह ने परिवार के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सोमवार को प्रभातफेरी बालाजी मंदिर से शुरू होकर जीएमडी रोड जाएगी।
इस मौके पर राजीव अग्रवाल, उपेंद्र अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रोहताश सपड़ा, शशि अरोड़ा, रवि कपूर, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, नरेश गुलाटी, हरिशंकर रस्तोगी, महेंद्र कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
प्रसाद पाने को भी खूब रही दौड़भाग
मुरादाबाद(ब्यूरो)। कान्हा के जन्मोत्सव पर कथावाचक साक्षी गोपाल दास ने खूब प्रसाद लुटाया। प्रसाद में टॉफी, बिस्कुट, खिलाने, फल थे। प्रसाद पाने को लेकर श्रद्धालु जबर्दस्त उत्साहित थे। श्रद्धालुओं में शामिल बच्चों ने इस जन्मोत्सव का खूब आनंद उठाया।