{"_id":"46-18686","slug":"Moradabad-18686-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाप पंचायतों पर अंकुश लगना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाप पंचायतों पर अंकुश लगना चाहिए
Moradabad
Updated Sat, 12 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। मिसेज कमिश्नर अरुणा वर्मा दुराचारियों को तड़पा तड़पा कर मारने की वकालत करती हैं। उनका कहना है कि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। वह लफंगों को सबक सिखाएं। बिना डरे मुकाबला करें। मिर्च पाउडर साथ लेकर चलें। सरकार को चाहिए कि वह ऐसी व्यवस्था करे जिसमें मुकदमों का निस्तारण तेजी के साथ हो सके।
कमिश्नर आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में मंडलायुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी अरुणा वर्मा ने कहा आज जरूरत इस बात कि है कि महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद भी करें। वह किसी से कम नहीं हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। वह खुद इस अभियान की कमान संभालेंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों पर तो प्रतिबंध लगना चाहिए। इस तरह के फैसले किए जाते हैं जैसे यह कानून से ऊपर हों। उन्होंने भ्रूण हत्या को एक जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि बेटियों की हिफाजत को आगे आना होगा। समाजसेवी डा. चित्रा सिंह ने कहा कि ऑनर किलिंग रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा। पुलिस को सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन