फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जेल से बाहर आना नहीं चाहता हत्यारोपी राकेश

जेल से बाहर आना नहीं चाहता हत्यारोपी राकेश

Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


मुरादाबाद। महानगर के सनसनीखेज पार्षद राजेश सैनी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त राकेश प्रजापति दफा 302 में दो महीना पहले जमानत मिलने के बावजूद जेल में है। वारदात के घंटाभर बाद राकेश को मौका ए वारदात से दो सौ मीटर दूरी से जख्मी हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शूट आउट में उसे भी पेट में गोली लगी थी। मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगने को लेकर राकेश सुर्खियों में है। कत्ल के मामले में जमानत मिलने के बाद उस पर केवल आर्म्स एक्ट का एक केस है, लेकिन उसमें राकेश ने जमानत अर्जी दाखिल नहीं की है।

कटघर थाना क्षेत्र के दस सराय में 27 अप्रैल को सरेशाम बसपा पार्षद राजेश सैनी को उनके घर से चंद कदम दूरी पर हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। राकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर घंटाभर बाद ही पुलिस ने केस का खुलासा किया था। शूट आउट में पार्षद के अन्य कुछ मुखालिफ भी शामिल थे। बाकी अभियुक्त तो पहले ही जमानत पर बरी हो चुके हैं। लेकिन राकेश अभी तक जेल में है। जेल अधिकारियों के मुताबिक उसे भी दो माह पहले हत्या के मामले में अदालत जमानत दे चुकी है। लेकिन आर्म्स एक्ट का भी एक केस होने की वजह से उसे रिहा नहीं किया गया। आर्म्स एक्ट के इस मुकदमे में राकेश जानबूझकर जमानत अर्जी दाखिल नहीं कर रहा है। सामान्यत: इन केसों में आसानी से जमानत भी मिल जाती है। जेल अधिकारियों का कहना है कि राकेश को जब जेल लाया गया था तो पेट में गोली की वजह से वह काफी सीरियस था। इसके बाद उसके कुछ आपरेशन हुए। एक आपरेशन अभी एक महीना पहले हुआ है। बंदी होने के नाते यह आपरेशन और दवाएं सरकारी खर्च पर चल रही हैं। शायद इसीलिए वह फिलहाल जेल से बाहर नहीं जाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed