फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किरात के मुकाबले में जाएंगे रामपुर के कारी

किरात के मुकाबले में जाएंगे रामपुर के कारी

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सऊदी अरब में किरात के मुकाबले के लिए मदरसा फैजुल उलूम के मुदर्रिस को चुना गया है। वह बरोज मंगल सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। मुकाबले में मुदर्रिस के चुने जाने पर मदरसे में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सऊदी अरब की हुकूमत की जानिब से दो दिसंबर को किरात का आलमी मुकाबला कराया जाएगा। इसमेें इंडिया के चार कारी चुने गए हैं। इनमें एक कारी मदरसा फैजुल उलूम के मुदर्रिस शामिल हैं। मुकाबले के लिए मुदर्रिस के चुने जाने पर मदरसा फैजुल उलूम में खुशी का माहौल है। नाजिम मौलाना असलम जावेद कासमी ने कांफ्रेेंस के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुकाबले के लिए पूरे आलमे इस्लाम के अंदर दावतनामा जारी किया गया था। इसके लिए इंडिया के जिन चार कुर्रा हजरात को मुंतखब किया गया। उनमें मदरसे के मुदर्रिस कारी उबेदुल्लाह खां फैजी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कारी उबेदुल्लाह खां फैजी बरोज मंगल को सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। फैजी का चुना जाना रामपुर और अहले मदारिस के लिए इंतहाई खुशी और मुसर्रत का मौका है। प्रेस कांफ्रेंस में मौलाना उबेदुल्लाह खां फैजी, मौलाना सादिक कासमी, मौलाना हिदायतुल्लाह कासमी, मौलाना शब्बीर साहब, हाजी शकील, हाजी फारूख, हाजी तसव्वुर खां, मौलाना मुफ्ती साजिद, कारी सआदत खां रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed