{"_id":"46-17585","slug":"Moradabad-17585-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक के लाइसेंस
Moradabad
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चड्ढा फैमिली के मेंबरों पर लाइसेंसी असलहों की कमी नहीं है। मुरादाबाद प्रशासन ने ही नौ लोगों के नाम पर तेरह लाइसेंस जारी किए हैं। इनमें रिवाल्वर, रायफल और बंदूक है। कई तो ऐसे हैं जिनके पास तीन तीन हथियार हैं। इस ग्रुप के लोगों को यूपी से ही नहीं बल्कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक से शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए। पोंटी चड्ढा की हत्या के बाद इंटेलीजेंस ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस भी इन राज्यों से रिकार्ड जुटा रही है।
रियल स्टेट और शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा की पैठ कई प्रांतों की सरकार में थी। सुरक्षा के लिहाज से उनकी अपनी फोर्स तो थी ही पुलिस से भी अंगरक्षक मिले हुए थे। इस ग्रुप के लोग अत्याधुनिक असलहों के शौकीन रहे हैं। दिल्ली के जिस फार्म हाउस पर पोंटी चड्ढा और उनके भाई हरदीप की हत्या हुई थी वहां से भी पुलिस ने असलहे बरामद किए। यहां से होने वाली हथियारों की बरामदगी ने पुलिस जांच का दायरा भी बढ़ा दिया। इन सभी राज्यों से लाइसेंसों का रिकार्ड मांगा जा रहा है। मुरादाबाद प्रशासन ने भी वर्ष 1995 से आज तक कुल 13 लाइसेंस जारी किए हैं। यह लाइनसेंस 9 लोगों के नाम पर है। पोंटी चड्ढा और हरदीप के नाम से मुरादाबाद में कोई लाइसेंस नहीं बना है। जिलाधिकारी संजय कुमार का कहना है कि अब पुलिस से यह रिपोर्ट मांगी जा रही है कि जिन नौ लोगों के नाम से लाइसेंस जारी हुए हैं उनके नाम पर थाने में कोई आपराधिक केस तो दर्ज नहीं है। अगर किसी थाने में मुकदमा पंजीकृत होगा तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन