{"_id":"15140","slug":"Moradabad-15140-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक मनी से करिए अब हज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक मनी से करिए अब हज यात्रा
Moradabad
Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। हजयात्रा को रवाना होने वाले यात्रियों की टेंशन को एसबीआई ने पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब उन्हें यात्रा के दौरान रुपये पैसे सुरक्षित रखने और संभालने की चिंता नहीं करनी होगी। इतना ही नहीं रुपये पैसे खत्म होने की स्थिति में दुखी होने की जरूरत नहीं है। बैंक ने इस समस्या को भी दूर कर दिया है। एसबीआई ने इन तमाम समस्याओं को प्लास्टिक कार्ड में समेट कर यात्रियों को टेंशन फ्री करने का काम किया है। मसलन बैंक हज यात्रियों को विश्व यात्रा फारेन ट्रैवल्स कार्ड देगा। जो यात्रा के दौरान सऊदी रियाल उगलेगा। यह सुविधा पहली बार कोई बैंक यात्रियों को दे रहा है।
हज यात्रियों को विश्व यात्रा फारेन ट्रैवल्स कार्ड एसबीआई ने देना शुरू कर दिया है। जिस भी यात्री का एकाउंट संबंधित बैंक के किसी भी शाखा में है। वह इसका लाभ ले सकते है। इसके लिए उन्हें ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत भी नहीं है। इसके लिए संबंधित बैंक के कामर्सियल ब्रांच में संपर्क करना होगा। आवश्यक पर मामूली कार्रवाई पूर्ण होते ही बैंक उन्हें ट्रैवल्स कार्ड दे देगा। इस कार्ड का इस्तेमाल विदेश में वहीं पर संभव होगा। जिस बूथ पर वीजा का कार्ड स्वीकार होता हो। यह खास सुविधा एसबीआई के एमडी और भारतीय राजदूत ने सऊदी की सरकार से मिलकर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई है। कार्ड से संबंधित बड़ी छोटी समस्या या पैसा खत्म होने पर परेशान होने की भी जरूरत नहीं है। कार्ड के साथ हेल्प लाइन नंबर भी होगा। जिस पर संपर्क कर समस्या का समाधान 24 घंटे में कभी किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे प्राप्त करें कार्ड-
रियाल उगलने वाले कार्ड प्राप्त करने के लिए एसबीआई के खाताधारक को एक आवेदन, फार्म-2 पैन कार्ड की फोटो काफी और एड्रेस प्रूफ देना होगा।
कार्ड की विशेषता-
कार्ड पर चिप लगी होगी। जो दूसरे व्यक्ति द्वारा कार्ड का इस्तेमाल करने से बचाए रखेगी। दूसरा व्यक्ति इस कार्ड का उपयोग कर ही नहीं सकता।
पैसा खत्म होने की स्थिति पर दिए हेल्प लाइन संपर्क कर एकाउंट में पैसा डलवाया जा सकता है। यह सुविधा आबीआई की गाइड लाइन के तहत होगी।
कार्ड की हैसियत 10 हजार डालर की होगी।
- पैसे खत्म नहीं होने की स्थिति बैंक यहां उन्हें सारा पैसा लौटा देगा। वह भी बगैर किसी चार्ज के।
- इस कार्ड की बदौलत पूरे विश्व भ्रमण के दौरान 27 मिलीयन यूएस डालर खर्च किया जा सकता है।