फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुसलमानों को कलाम से ज्यादा प्रणव पर भरोसा

मुसलमानों को कलाम से ज्यादा प्रणव पर भरोसा

Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी सोमवार को पूर्व सांसद हाफिज मोहम्मद सिद्दीक के आवास पर उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। यहां लोगों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति चुनाव के बारे में उन्होंने प्रणव मुखर्जी को सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों के बीच प्रणव दा कलाम साहब की तुलना में ज्यादा विश्वसनीय हैं।

लाल बाग पहुंचे गवर्नर अजीज कुरैशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मरहूम हाफिज सिद्दीक जैसी शख्सियत मिलना मुश्किल है। वे हिंदू मुसलिम एकता के पक्षधर थे। उनसे मेरा जुड़ाव 1970 से हुआ था। व्यस्तता के कारण उनके इंतकाल पर मुरादाबाद नहीं आ सका था। राष्ट्रपति चुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रणव मुखर्जी से अच्छा कोई और उम्मीदवार हो भी नहीं सकता। वहीं कांग्रेस के अब्दुल कलाम का समर्थन नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुसलमान कलाम से एक हजार गुना ज्यादा विश्वास प्रणव मुखर्जी पर करता है। राष्ट्रपति पद के लिए विशुद्ध पब्लिक मैन को ही चुना जाना चाहिए। राजनीति में आने वाले लोगों की सोच बदली है। आज स्वार्थी लोग हावी हो रहे हैं। राजनीति में सुधार की जरूरत है। वहीं उत्तराखंड के अलग होने के बाद अनसुलझे रह गए मुद्दों पर उन्होंने कहा कि यह दोनों प्रदेश की सरकारों को साझा नीति तैयार कर सुलझाने चाहिए। उत्तराखंड के विकास के लिए नए रास्ते तलाशने होंगे। नए पर्यटन केंद्र बनाने हाेंगे। चारों धामों के विकास के लिए प्राधिकरण बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed