{"_id":"14461","slug":"Moradabad-14461-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल टिकट का घालमेल पकड़ेंगे ‘जासूस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल टिकट का घालमेल पकड़ेंगे ‘जासूस’
Moradabad
Updated Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। तत्काल टिकट में गड़बड़झाले की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। दिल्ली में हुए फर्जी वेबसाइट के खुलासे के बाद रेलवे बोर्ड भी सख्त हुआ है। उत्तर रेलवे ने भी अपने स्तर से काम करना शुरू कर दिया है। अलग अलग नामों से तत्काल टिकट कटा कर टाउट्स मोटा मुनाफा कमा रहे थे। इसके साथ ही बुकिंग क्लर्कों से भी सांठ गांठ कर लेते थे। वहीं रात भर लाइन में लगने के बाद भी यात्रियों को निराश लौटना पड़ता है। अमर उजाला ने भी यात्रियों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था। अब रेलवे तत्काल टिकट में धांधली को रोकने के लिए अपने ‘जासूस’ लगाएगा। आरपीएफ के बजाय इंडिपेंडेंट एजेंसी से निगरानी कराएगा। साथ में वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
रिजर्वेशन कंफर्म न होने की स्थिति में यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल टिकट व्यवस्था की गई थी। लेकिन इसमें भी बड़े स्तर तक धांधली होने लगी। जिसे रोकने के लिए नियमों में बदलाव किए गए। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। अमर उजाला ने भी स्टेशन पर होने वाली गड़बड़ियाें को प्रमुखता से उठाया था। रेलवे बोर्ड ने इसे रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। तीन दिन पहले उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस पर लगाम कसने के लिए स्पष्ट रूप से कहा था। हालांकि उन्होंने इसमें आरपीएफ को शामिल करने से इनकार कर दिया। इंडिपेंडेंट एजेंसी से निगरानी कराने के निर्देश दिए थे। एडीआरएम एके सिंघल ने बताया कि टाउट्स पर लगाम लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें बुकिंग कार्यालय, रिजर्वेशन सेंटर पर औचक निरीक्षण और खुफिया निगरानी कराई जाएगी। सुबह खिड़की खुलने के समय वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। गलत तरीके से टिकट बेचते हुए मिलने पर धारा 142 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यात्री पर भी लगेगा जुर्माना
रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों को रास्ते में चेकिंग करने के निर्देश भी दिए हैं। इतना ही नहीं किसी यात्री पर गलत तरीके से बुक कराया गया टिकट मिलता है तो उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। एडीआरएम एके सिंघल ने बताया कि टाउट्स अलग अलग नामों से टिकट बुक करा लेते हैं। बाद में इन्हें मोटे मुनाफे पर बेच देते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सफर के दौरान आईडी रखने अनिवार्य किया गया था। दलालों ने टिकट के साथ फर्जी आईडी देना भी शुरू कर दिया है। टीटीई के साथ अधिकारी भी ट्रेनों में निरीक्षण करेंगे। यात्री पर इस प्रकार की टिकट मिलने पर उस पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बुकिंग क्लर्कों के लिए सख्त हुए नियम
बुकिंग क्लर्कों के लिए नियम सख्त कर दिए गए हैं। ड्यूटी के दौरान वे मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। बुकिंग आफिस में क्लोस सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे। बिना आईडी सिद्ध किए कोई भी बुकिंग आफिस में नहीं घुस सकेगा। लाइन में रोज रोज दिखाई देने वाले लोगों को विशेष ध्यान दिया जाएगा।