{"_id":"14418","slug":"Moradabad-14418-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब खर्च के लिए छात्र बन गए बाइक चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब खर्च के लिए छात्र बन गए बाइक चोर
Moradabad
Updated Thu, 28 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौजमस्ती के लिए स्नातक कक्षाओं के पांच छात्र वाहन चोर बन गए। मौका देखकर लोगों की बाइक पार करते और फिर उसे कबाड़ियों को बेचकर अपना खर्च निकालते। मंगलवार शाम मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लाकड़ी वालान इलाके से चोरी हुई मोटर बाइक के साथ चार युवकों को गिरफ्तार करके पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। हालांकि मुख्य अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
मुगलपुरा थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम लाकड़ी वालान स्थित एक निजी फर्म में काम करने वाले अब्दुल वहाब ने फर्म के नीचे खड़ी अपनी हीरो हांडा पैशन मोटरसाइकिल (यूपी 21 जेड 9285) के चोरी होने की सूचना दी थी। अब्दुल ने बताया कि वह नमाज अदा करने गए थे, इसी बीच किसी ने बाइक चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी की और मंडी चौक के पास तलाशी के दौरान चार युवकों को बाइक समेत हिरासत में ले लिया। युवकों के नाम उवैद पुत्र मिराज निवासी लाजपत नगर, आमिर हुसैन पुत्र शाकिर निवासी कानून गोयान, रेहान पुत्र इस्लाम और गुलरेज पुत्र इकबाल निवासी लाल मस्जिद हैं।
विज्ञापन
युवकों ने पुलिस को बताया कि वह विभिन्न कॉलेजों से बीए और बीएससी के छात्र हैं। उनके एक अन्य साथी अब्दुल्ला ने यह बाइक लाकर उन्हें दी थी। जिसे कुछ दिनों के लिए कहीं छिपाने की कोशिश में थे। युवकों ने बताया कि सभी को पैसे की जरूरत है। खर्चे ज्यादा हैं, जिसे पूरा करने के लिए अब्दुल्ला उनकी मदद करता है। चोरी की नई बाइक 10-12 हजार में और पुरानी 4-6 हजार रुपये में बिक जाती है। पुलिस अब मुख्य आरोपी अब्दुल्ला की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर एसएस राणा ने बताया कि युवकों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अब्दुल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन