फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चौबीस घंटे में डायरिया से तीन की मौत

चौबीस घंटे में डायरिया से तीन की मौत

Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


मुरादाबाद। गरमी बढ़ने के साथ ही डायरिया ने अपने पैर पसराना शुरू कर दिया है। उल्टी दस्त के मरीजों से अस्पताल के बिस्तर फुल हैं। ज्यादा शिकायत बच्चों में है। पिछले चौबीस घंटे में डायरिया की चपेट में आए तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो बच्चे थे। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों तक डायरिया के तमाम मरीजों की भरमार है।

सूर्य नगर लाइनपार निवासी बृजेश शर्मा के बेटे निशांत (5) और बेटी रति (3) को उल्टी दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां निशांत ने दम तोड़ दिया जबकि रति की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा रविवार को देर रात चक्कर की मिलक निवासी मारूफ पुत्र सरफराज को भी उल्टी दस्त की शिकायत पर निजी डाक्टर को दिखाया गया। लेकिन उसने थोड़ी देर में ही दम तोड़ दिया। पीतल बस्ती में रूपचंद्र की बेटी पिंकी (7) की हालत रविवार रात को बिगड़ी और उसने सोमवार को तड़के करीब पांच बजे दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक पिंकी को दो - तीन दिन से उल्टी दस्त की शिकायत थी। पड़ोस के ही डाक्टर से उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन सोमवार को तड़के अचानक उसकी हालत तेजी से बिगड़ी और फिर उसमें सुधार नहीं हुआ। इसके अलावा जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के शिकार करीब बीस मरीज भरती हैं, जबकि ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या कुल मरीजों का करीब 80 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed