{"_id":"14377","slug":"Moradabad-14377-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन चलकर थम गई निगम की जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन चलकर थम गई निगम की जेसीबी
Moradabad
Updated Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नाला सफाई के नाम पर नगर निगम की जेसीबी दो दिन चलने के बाद फिर खड़ी हो गई है। हालांकि कागजों में नाला सफाई का काम नगर निगम पिछले दो महीने से हर रोज कर रहा है। लेकिन निगम के दावे की हकीकत शहर के चोक नाले खुद ब खुद बयां कर रहे हैं। निगम के इस रुख से पब्लिक में गुस्सा है। सोमवार को मझोली चौराहे से खुशहालपुर को जाने वाले मार्ग पर लोगों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। इन लोगों का आरोप था कि नगर निगम के ही कुछ लोगों ने नाले को पटवाकर दुकानें बनवा दीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने व्यक्तिगत हिताें की खातिर नगर निगम के कुछ कारिंदों ने ही पहले अतिक्रमण कराया और अब नाले की साफ सफाई को झांकने तक कोई नहीं आता। सड़क पर आम दिनों में भी पानी भर जाता है, नाले की सफाई नहीं होने की वजह से मच्छराें का प्रकोप बढ़ गया है। यहां तक कि तालाब पर भी नगर निगम ने कब्जा करा दिया। सोमवार को नगर निगम के खिलाफ स्थानीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि कागजों में नाला सफाई का दावा कर रहा नगर निगम हमारे इलाके में झांकने भी नहीं आया।
विज्ञापन