{"_id":"13765","slug":"Moradabad-13765-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस को मिले 1178 नए कांस्टेबिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस को मिले 1178 नए कांस्टेबिल
Moradabad
Updated Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में 1178 नए कांस्टेबिल शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को पीटीसी से 825 महिला रंगरूटों को शपथ दिलाने के बाद रिलीव कर दिया गया। जबकि पीटीएस में ट्रेनिंग पूरी कर चुके 353 कांस्टेबिलों को संबंधित जिलों में भेज दिया गया है। उन्नीस मई को मेरठ से रंगरूट पास आउट होंगे।
यह सभी वह रंगरूट हैं जो पैंतीस हजार की भर्ती में आए थे। क्योंकि यह फेल हो गए थे लिहाजा तीन माह का अतिरिक्त प्रशिक्षण कराया गया। जनवरी से इनकी ट्रेनिंग शुरू हुई थी। जिन विषयों में रंगरूट कमजोर थे उनकी अतिरिक्त क्लासें लगवाकर पढ़ाई कराई गई। शुक्रवार को पीटीसी में ट्रेनिंग ले रहीं 825 महिला रंगरूटों को रिलीव कर दिया गया। एडीजी एके जैन ने इन रंगरूटों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जरूरत पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध बनाने की है। एक ऐसा माहौल कायम किया जाए जो कोई भी पीड़ित बिना हिचक थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सके। इस दौरान पीटीसी के सभी अधिकारी मौजूद रहे। शाम को पीटीएस में ट्रेनिंग ले रहे 353 कांस्टेबिलों को शपथ दिलाने के बाद संबंधित जिलों को भेज दिया गया। इस दौरान कांस्टेबिलों के परिवार वाले भी मौजूद रहे। यहां अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, डिप्टी एसपी महेंद्र प्रताप, आरआई मनोज विष्ट, एसआर टम्टा, राघवेंद्र चतुर्वेदी और राजू सिंह पंवार के साथ सभी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबिलों की तैनाती वाले जिले
जनपद संख्या
बलिया 11
बहराइच 17
बाराबंकी 30
बागपत 11
बस्ती 12
बुलंदशहर 61
बलरामपुर 8
कौशांबी 2
कुशीनगर 7
मऊ 3
महाराजगंज 5
मुजफ्फरनगर 33
मेरठ 36
बिजनौर 48
मिर्जापुर 10
सिद्धार्थनगर 3
हरदोई 69
प्रतापगढ़ 8
रमाबाई नगर 23
रायबरेली 15
संतकबीर नगर 7
सहारनपुर 40
सीतापुर 31
सुल्तानपुर 21
देवरिया 6
चंदौली 5
फैजाबाद 12
जौनपुर 25
जालौन 70
अंबेडकरनगर 5
आजमगढ़ 17
आगरा 45
गोंडा 13
गोतमबुद्ध नगर 20
गाजीपुर 14
ललितपुर 73