{"_id":"13595","slug":"Moradabad-13595-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंज बाजार में चोरों ने ज्वैलरी शॉप खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंज बाजार में चोरों ने ज्वैलरी शॉप खंगाली
Moradabad
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गंज बाजार में चोरों ने पुलिस गश्त को धता बता देते हुए एक ज्वैलरी शॉप के ताले तोड़ उसे खंगाल दिया। गनीमत रही कि ये दुकान सिर्फ आर्टिफिशियल ज्वैलरी की थी। चोर यहां से करीब सत्तर हजार की आर्टिफिशियल ज्वैलरी ले गए। दुकान स्वामी के सुबह पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ।
गंज बाजार निवासी अमरीश चंद्र अग्रवाल की गुरुकपा इम्पोरियम के नाम से ज्वैलरी शॉप है। पीछे ही उनका मकान है। उनका आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार है। अमरीश रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान खोलने पहुंचे। दुकान का शटर तो बंद था लेकिन उसके ताले गायब थे। ये देखकर अमरीश दंग रह गए। उन्होंने शटर उठाकर देखा तो अंदर रखी सारी आर्टिफिशियल ज्वैलरी गायब थी। ताले टूटने की सूचना से आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
बाजार में दुकान में चोरी की सूचना से कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया। दुकानदारों ने बीच बाजार दुकान के ताले टूटने से गश्त को लेकर सवाल उठाए। बाद में अमरीश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन