{"_id":"13553","slug":"Moradabad-13553-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"908 ने छोड़ी पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
908 ने छोड़ी पालीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा
Moradabad
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी पालिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा रविवार को कराई गई। महानगर के 26 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। एग्जाम के पहले दिन 908 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एक दो छोटी मोटी घटनाओं को छोड़कर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो गई। सोमवार और मंगलवार को भी परीक्षा कराई जाएगी।
रविवार को महानगर के 26 केंद्रों पर पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा हुई। जिले में पहले दिन 13650 छात्रों आवेदनकर्ताओं की पेपर होना था। जिसमें पहली पाली में करीब सात सौ छात्रों ने पेपर छोड़ दिया। दूसरी पाली में लगभग दो अभ्यर्थियाें ने परीक्षा नहीं दी। कुल मिलाकर 908 अभ्यर्थी एग्जाम में नहीं बैठे। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पांच सभी केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया था। सभी जोनल मजिस्ट्रेट को अलग पांच पांच केंद्र आवंटित किए गए थे। दोनों राजकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य को आर्ब्जवर बनाया गया था। मुन्ना भाईयों को रोकने के लिए परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। इस दौरान मानसरोवर के साईं कन्या इंटर कालेज में छात्र को परीक्षा देने से रोक दिया गया। उसका फोटो मैच नहीं कर रहा था। बाद में उसने मार्कशीट आदि की फोटो स्टेट और दूसरे सर्टिफिकेट से अपनी पहचान सिद्ध की। जिसके बाद उसे परीक्षा देने दी गई।
विज्ञापन
परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम
परीक्षा छूटने के बाद शहर भर में जाम लगा गया। प्रमुख चौराहों पर निकलना मुश्किल हो गया। इंपीरियल तिराहे पर एसपी सिटी ने खुद कमान संभाली। दोपहर में स्टेशन, फौव्वारा चौराह, पीली कोठी, लासा मार्ट चौराहा आदि जगहों पर कुछ देर जाम रहा। इस दौरान गुजरने वालों लोगों को तपती दोपहरी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
परेशान हुए अभ्यर्थी
शहर में आटो चालकों की हड़ताल के चलते परीक्षा देने आए छात्रों को दिक्कतें उठानी पड़ी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए साधन नहीं मिले। ऐसे में रिक्शे वालों की खूब चांदी रही। उन्होंने मनमाने दाम वसूले।