{"_id":"13551","slug":"Moradabad-13551-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौड़ीकरण में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
Moradabad
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड चौड़ीकरण की जद में आकर पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पानी सड़क किनारे बहने से कीचड़ हो गई। इससे जहां लोगों को पेयजल की समस्या हो गई, वहीं राहगीरों को गुजरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जैसे-जैसे शहर की ओर बढ़ रहा है। वैसे लोगों को परेशानी बढ़ती जा रही है। भूमिगत टेलीफोन एवं पेयजल पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। शनिवार को मार्ग चौड़ीकरण की जद में पेयजल लाइन आ गई। जिस कारण मझोली क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई। गर्मी सीजन में लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई। उन्हें बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था की ओर से कार्य शुरु कराने से पूर्व न तो विभाग के लिए अवगत कराया और न ही संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सूचित किया गया। जिस कारण उन्होंने पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाई। हालात यह हैं कि पानी फिजूल में बह रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन