फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुरादाबाद बना ओवरआल चैंपियन

मुरादाबाद बना ओवरआल चैंपियन

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
-कुश्ती में बिजनौर और जिम्नास्टिक में रामपुर का जलवा
विज्ञापन

- डीआईजी व एसएसपी ने बांटे विजयी टीमों को पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बरेली जोन की सोलहवीं अंतरजनपदीय पुलिस जूडो, जिम्नास्टिक एवं कुश्ती प्रतियोगिता में मेजबान मुरादाबाद ओवरऑल चैंपियन रही। कुश्ती में बिजनौर और जिम्नास्टिक में रामपुर विजयी रहे। डीआईजी एसपी सिंह व एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने विजयी टीमों को पुरस्कृत किया।
पुलिस लाइन में दो दिन तक चली प्रतियोगिता में बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर व जेपी नगर की टीमों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती में बिजनौर विजेता व बरेली की टीम उपविजेता रही। जूडो के पुरुष वर्ग में मुरादाबाद छह स्वर्ण, एक कांस्य पदक जीत पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर रही रामपुर ने एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीता। जूडो महिला में मुरादाबाद ने तीन स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीता। दो स्वर्ण पदक जीत बदायूं की टीम दूसरे स्थान पर रही। जिम्नास्टिक में रामपुर की टीम ने पहला और मुरादाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में डीआईजी व एसएसपी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एएसपी केशव चौधरी, एसपी सिटी महेंद्र यादव, एसपी देहात अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी कमलेश दीक्षित, सीओ सिविल लाइंस राकेश समेत बड़ी संख्या में पुलिस से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed