{"_id":"13470","slug":"Moradabad-13470-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में होगा सौ जोड़ों इज्तमाई निकाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में होगा सौ जोड़ों इज्तमाई निकाह
Moradabad
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुसलिम समुदाय की तंजीम हजरत शाह सकलैन अकादमी ने इज्तमाई शादी कराने का निर्णय लिया है। इसमें करीब सौ जोड़ों के निकाह की उम्मीद है। इसके लिए तैयारियां शुरू करने के साथ ही जरूरतमंदों से दरख्वास्त मांगी गई है।
हजरत शाह सकलैन एकेडमी आफ इंडिया की डिप्टीगंज में बैठक में बड़े पैमाने पर इज्तमाई शादी के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसमें सदर डा. इस्माइल कुरेशी और संरक्षक हाजी मुमताज मियां सकलैनी ने कहा कि तमाम युवक-युवतियां गरीबी के चलते या फिर समाज में दिखावे के चलते शादी के इंतजार में रहते हैं। दहेज की बुराई के चलते भी तमाम युवतियों को योग्य वर नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में तंजीम ने मुरादाबाद में इज्तमाई शादी कराने का निर्णय लिया है। इसमें जरूरतमंद लड़के-लड़कियों की एक स्थान पर निकाह की रस्म अदा की जाएगी। इसके साथ ही तंजीम की जानिब से न्यूनतम दहेज और खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने इज्तमाई शादी के लिए नौ मई की तारीख मुकर्रर की। इसमें करीब सौ जोड़ों के निकाह की उम्मीद जताई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए संपर्क करने के लिए कमेटी ने तीन लोगों को नियुक्त किया है। इसमें डिप्टी गंज के मुनव्वर सकलैनी, मोहम्मद नसीम सकलैनी, मोहम्मद यासीन सकलैनी के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इज्तमाई शादी में देशभर के उलमा-ए-दीन शिरकत फरामाएंगे।
विज्ञापन