{"_id":"13443","slug":"Moradabad-13443-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिरी पर ‘फंसे’ मझोला के पूर्व एसओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिरी पर ‘फंसे’ मझोला के पूर्व एसओ
Moradabad
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिना सूचना छुट्टी पर रहने पर मझोला के पूर्व एसओ संजय सिंह फंस गए हैं। एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।
मझोला के पूर्व एसओ संजय कुमार सिंह की तैनाती इन दिनों पुलिस लाइन में चल रही है। संजय बारह अप्रैल को सात दिन का अवकाश लेकर गए थे। इसके बाद वे नहीं लौटे। पुलिस लाइन से जब उन्हें कॉल किया गया तो वे बीस अप्रैल को आए लेकिन अगले ही दिन फिर गायब हो गए। पिछले शुक्रवार को हुई परेड में भी वे गैरहाजिर रहे थे। इसके बावत भी उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन स्पष्टीकरण अभी तक नहीं मिला है। सोमवार को संजय की फाइल एसएसपी के सामने आई। एसएसपी ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई शुरू करने को कहा। इस मामले की प्रारंभिक जांच सीओ कोतवाली कमलेश दीक्षित को दी गई है। एसएसपी ने बताया जांच में यदि दारोगा अनुशासनहीनता का दोषी मिला तो उसको सस्पेंड कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन