{"_id":"66146e1e2b0be664a906d706","slug":"9th-class-student-upset-due-to-violence-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-378304-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शोहदे से नौवीं की छात्रा परेशान, स्कूल जाना किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शोहदे से नौवीं की छात्रा परेशान, स्कूल जाना किया बंद
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
किशोरी ने 9वीं कक्षा की छात्रा है। वह पैदल ही स्कूल जाती है। जब वह स्कूल आती-जाती है तो गांव का ही एक शादीशुदा युवक छेड़खानी करता है। आरोपी पीड़िता को जबरन मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी दिखाता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी की इन हरकतों से परेशान होकर उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी से इस बारे में पूछताछ की। आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़िता के पिता के साथ भी मारपीट की है। एसएसपी हेमराज मीना ने इस मामले में कटघर थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।