फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   98 Congress leaders, including the district president and metropolitan president, were detained and released.

Moradabad News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित 98 कांग्रेसी हिरासत में, रिहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
98 Congress leaders, including the district president and metropolitan president, were detained and released.
मुरादाबाद। छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को 98 समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही कई नेताओं को घर में नजरबंद कर दियाा। शाम होने पर पुलिस ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने बताया कि वह दिल्ली में छात्रों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुधवार की सुबह समर्थकों के साथ जाने की तैयारी में थे। इस मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर लिया। आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर पुलिस ने घरों के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। तमाम बाधाओं के बावजूद कार्यकर्ता घरों से निकलकर उनके नेतृत्व में शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए बुधबाजार से निकल रहे थे। इसी समय पुलिस ने उनके साथ 38 समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बुध बाजार चौकी में चार घंटे तक बैठाए रखा। जिला महासचिव मोहम्मद अयाज़, ठाकुरद्वारा नगर अध्यक्ष शमीम चौधरी पुलिस की निगरानी से बचते हुए शहर में आए। प्रदर्शन एवं मार्च में शमीम चौधरी,अब्दुल्लाह अंसारी, मुहम्मद दीन, नाज़िम गांधी, राजेन्द्र वाल्मीकि, पार्षद कमर सलीम, शमीम चौधरी, पूनम कश्यप, अशरफ चौधरी, इकराम अली, नदीम, आज़म खान, अजय गोपाल रस्तोगी, रूमा, माया, काजल, पलक, अरविंद, ज्योति कश्यप, सचिन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। इधर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम कुरैशी ने बताया कि वह देशव्यापी आह्वान पर तानाशाही, बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उनको बलपूर्वक रोककर गलशहीद थाने में बैठा लिया। उनके साथ 60 समर्थक भी मौजूद थे। इस दौरान उपाध्यक्ष हाजी नज़ाकत अंसारी, रेहान पाशा, मुशाहिद चौधरी, असद मौलाई, नदीम उद्दीन पार्षद, हाजी वसीम पार्षद, शमशेर पार्षद, रिजवान रईस, नदीम उर्फ गुड्डन, हाजी राशिद, हाजी क़ासिम, राजा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन



पूर्व जिलाध्यक्ष भी हुए नजरबंद
पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि दिल्ली जाने की सूचना पर यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अरमान खुर्शीद, अल्पसंख्यक विभाग के जिला चेयरमैन अफजल साबरी, अनूप दूबे, शकील चौधरी, पार्षद मो.जुनैद को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। इधर अगवानपुर में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दानिश सैफी को भी पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed