{"_id":"6621bb18df8415e1cf0adcd7","slug":"921-booths-will-be-under-the-surveillance-of-the-third-eye-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-384411-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे 921 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीसरी आंख की निगरानी में रहेंगे 921 बूथ
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा क्षेत्र के 921 बूथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। कलक्ट्रेट में स्थापित वेब कास्टिंग कंट्रोल रूम में बैठी टीम बूथों की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। गड़बड़ी होने पर प्रभारी तत्काल जिले के अधिकारियों को सूचना देंगे।
सी विजिल एप पर कर सकते हैं शिकायत
आम जनता आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने पर फोटो या वीडियो बनाकर सी विजिल एप पर भेज सकते हैं। इसके लिए सी विजिल एप डाउनलोड करना होगा। साथ ही फोटो खींचने के स्थान का लोकेशन भी देना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी तत्काल इस मामले में जांच कर कार्रवाई कराएंगे।
कर्मचारियों ने अधिकारियों को खूब छकाया
मुरादाबाद। पोलिंग पार्टी भेजते समय कर्मचारियों ने अधिकारियों को खूब छकाया। किसी का मोबाइल बंद हो रहा था तो किसी की तबीयत खराब हो रही थी। किसी प्रकार वाहनों से कर्मचारी बूथों पर भेजे गए। बुद्धि विहार मैदान में डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ सुमित यादव, एडीएम गुलाब चंद्र कर्मचारियों को चिलचिलाती धूप में बूथ पर भेजने की माॅनीटरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान शिकायत आ रही थी कि कई पीठासीन अधिकारी बस में बैठे नहीं हैं। काॅल करने पर उनके मोबाइल फोन बंद मिल रहे थे। इस दौरान डीएम बस में नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों को बार बार चेतावनी दे रहे थे। एफआईआर करने की चेतावनी देने पर एक कर्मचारी तत्काल मौके पर आ गया। एक अन्य कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ आ गया। कर्मचारी का कहना था कि उसे दौरा पड़ता है। इसी कारण उसे पत्नी को साथ लेकर चलना पड़ता है। एडीएम सिटी ने कर्मचारी से मेडिकल रिपोर्ट मांगी तो वह रिपोर्ट नहीं दिखा सका। इसी प्रकार शाम तक कर्मचारियों को बूथों तक भेजने में अधिकारियों के पसीने छूट गए। जिलापूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को बूथों तक भेजने के लिए 431 बसें और 27 छोटे वाहन लगाए गए।