{"_id":"5cae5243bdec2213fe5d3d2d","slug":"91554928195-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल ने चार घंटे तक कसे ओहदेदारों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसल ने चार घंटे तक कसे ओहदेदारों के पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बुधवार रात मुरादाबाद पहुंचकर पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों के साथ एक लंबी बैठक कर मुरादाबाद सीट की स्थिति जानी और प्रचार अभियान की समीक्षा की। पार्टी पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व की ओर से साैंपे गए कार्यों की प्रगति जानने के बाद उन्होंने संगठन को उसकी जिम्मेदारियां गिनाईं। निर्देश दिया कि सरकार का पत्रक घर - घर जाकर कार्यकर्ता वोट मांगेंगे। प्रदेश और केंद्र सरकार के सभी लाभार्थियों के घरों पर जाकर भाजपाई उन्हें अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
रात करीब नौ बजे होटल ड्राइव इन 24 पहुंचे महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने लोकसभा संचालन समिति के पदाधिकारियों और जिले के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली। इसमें सुनील बंसल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को दस्तक देनी है। उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर पाने वाले, मुफ्त बिजली का कनेक्शन पाने वाले और दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले सभी लोगों से संपर्क करना है। योगी सरकार की ऋण माफी का फायदा उठाने वाले किसानों के घर पहुंचने के भी निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं से कहा कि अनुसूचित जाति के मतदाताओं को अपने पक्ष में खड़ा करने के लिए उन्हें मोदी और योगी सरकार की अनुसूचित जाति के पक्ष में चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दें और लाभार्थियों से सीधा संपर्क करें। बैठक में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, लोकसभा मेयर विनोद अग्रवाल, महेंद्र सिंह धनौरिया, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश सिंह उर्फ चुन्नू, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, नवाब सिंह नागर, डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।