फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गिरने के कगार पर हैं जर्जर कांशीराम आवास

गिरने के कगार पर हैं जर्जर कांशीराम आवास

Mon, 06 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गिरने के कगार पर हैं जर्जर कांशीराम आवास
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पचास साल तक मजबूत और टिकाऊ रहने का दावा करने वाले कांशीराम आवास की हालत एक दशक में ही जर्जर हो गई है। लगातार पानी टपकने और सीलन के कारण ये भवन गिरने के कगार पर है। कई डरे सहमे परिवार इन भवनों को खाली कर चले गए हैं, जबकि काफी हादसे के साए में रहने को मजबूर हैं। लगातार शिकायत के बावजूद किसी अफसर ने इन भवनों की सुध लेनी जरूरी नहीं समझी है। तीन मंजिला भवनों में ऊपर से नीचे तक सभी में पानी टपक रहा है। कांशीराम आवासों में डाली गई पाइपलाइन जगह-जगह से लीक हो गई है।
प्रदेश की बसपा सरकार की प्राथमिकता वाले कांशीराम आवासों को बनाते समय गुणवत्ता का दावा किया गया था। इन भवनों के पचास साल तक मजबूत और टिकाऊ रहने का भरोसा भी दिया गया । इसके बावजूद ये भवन पांच साल भी ठीक नहीं रहे। वर्ष 2012-13 से ही इनमें पानी टपकना शुरू हो गया। बरसात में ही नहीं, पूरे साल हर मौसम में इनमें पानी टपकता है। कांशीराम आवासों में लगाई गई पाइपलाइन छतों और दीवारों में जगह-जगह से लीक हो गईं हैं। इनसे रिसने वाला पानी छतों और दीवारों से होकर पूरे भवन में फैल गया है। यह किसी एक सेक्टर का हाल नहीं है। कांशीराम आवास के सभी सेक्टर की हालत एक जैसी है। पानी टपकने से इन भवनों का प्लास्टर और फर्श टूटने लगा है। मकानों में सीलन की बदबू है। पानी टपकने से इनमें रहने वालों के कपड़े और फर्नीचर भी खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

इन मकानों में से एक मकान में रहने वाले श्रीपाल सिंह की बेटी अंजली ने बताया कि पानी गिरने से कपड़े गल गए हैं। चारपाई और पलंग भी गलकर टूट गए हैं। परिवार अब जमीन पर सोने को मजबूर है। कांशीराम आवास संख्या ए-3/45 में रहने वाले नत्थू सिंह आवास खाली करके दूसरे आवास में चले गए हैं। उनको आवंटित यह आवास कभी भी गिर सकता है। यही हालत गुलाम नबी के आवास का है। अमन के आवास संख्या ए-3/14 की तो ईंट भी टूटकर गिरने लगी हैं। यह स्थिति तो भूतल का आवासों की है। इसी तरह ऊपर की दोनों मंजिलें खतरे की जद में आ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम गरीब लोग हैं। सरकार की ओर से यह आवास मिला था। पता नहीं, किस तरह से बनाए गए हैं? इनमें दिन रात पानी टपकता है। दीवार से प्लास्टर और फर्स टूटकर गिरने लगा है। जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो ये किसी दिन गिर सकते हैं।

- शुभाना।

सीलन भरे मकान में रहने से लोग बीमार हो रहे हैं। सांस और त्वचा की बीमारियों से यहां बुरा हाल है। हर मौसम में मकानों में पानी टपकता है। इससे ये जर्जर हो गए हैं। इनका कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
- राखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed