फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न

लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न

Mon, 30 Jul 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न
बिलारी। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी बिलारी क्षेत्र में सुबह से लेकर दोपहर तक मूसलाधार बारिश हुई और शनिवार की देर रात से रविवार की तड़के तक भी रुक रुककर तेज बारिश होती रही। अधिक बारिश होने से नगर की नवविकसित कालोनियों के कई रास्ते जलमग्न हो गए। सहसपुर गांव की जगतपुरी नई बस्ती के कई रास्तों में जलभराव हो गया। सहसपुर गांव में ही ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र, राजकीय महिला अस्पताल और आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामने बारिश का पानी काफी मात्रा में जमा रहा। नगर के गन्ना समिति कार्यालय परिसर में पूरे दिन बारिश का पानी भरा रहा। समिति कार्यालय जलभराव की वजह से मिनी जलाशय का रूप ले चुका है। उधर ग्रामीण अंचल की आबादी के निकट वाले अधिकतर तालाब भी बारिश के पानी से लबालब हो गए हैं। क्षेत्र में लगातार मानसूनी बारिश होने से गन्ना और धान की फसल को काफी लाभ हो रहा है। उमस भरी गर्मी खत्म हो जाने के बाद किसान भी अच्छी बारिश होने से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed