फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीओ और कोतवाल ने दलित समाज के साथ की बैठक

सीओ और कोतवाल ने दलित समाज के साथ की बैठक

Mon, 16 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सीओ और कोतवाल ने दलित समाज के साथ की बैठक
बिलारी। स्थानीय कोतवाली परिसर में रविवार की अपराहन पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के दलित समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में दलित समाज को पूर्ण सुरक्षा और सम्मान मिलने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

बैठक में बिलारी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर सिंह ने कहा कि दलित और कमजोर वर्ग का कोई व्यक्ति यदि थाने में आता है तब तत्काल उसकी शिकायत का समाधान किया जाएगा और जरूरत महसूस होने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीओ बोले कि हल्का दारोगा अपने क्षेत्र में आने वाले ग्रामों में भ्रमण के दौरान दलित बस्ती में अवश्य जाएंगे और वहां के जिम्मेदार लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे। कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने दलित समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनका हर स्तर पर पूर्ण सम्मान होगा।
विज्ञापन

बैठक में अंबेडकर युवक संघ बिलारी के अध्यक्ष लटूरी सिंह ने सुझाव रखा कि क्षेत्र के अंबेडकर पार्कों में से जिन पार्कों पर अवैध कब्जे हो गए हैं वह हटवाए जाएं तथा पार्कों की सुरक्षा रखी जाए। जिला पंचायत सदस्य रनसिंह भारती ने कहा कि पुलिस प्रशासन को ऐसी बैठकें गांव गांव जाकर करनी चाहिए। बैठक में डा. चरन सिंह, डा. कुंवर सिंह, डा. जगतपाल सिंह, निहाल सिंह, शिवओम सागर, सुरेंद्र कुमार, तेजेंद्र कुमार, केपी सिंह एडवोकेट, डा. मुनीपाल सिंह, देवदत्त दिवाकर, मुन्ना लाल, पीताम्बर सिंह, हरिशंकर बौद्ध आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed