{"_id":"5b2abd114f1c1b264d8b78e7","slug":"91529527569-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का मुख्य आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का मुख्य आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
निरोग रहने और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को शहर भर में जगह-जगह योग का आयोजन किया जाएगा। सरकारी और सामाजिक स्तर पर योग का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र योगाभ्यास करेंगे। मुख्य आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में होगा। यहां जिले के प्रभारी मंत्री डा. महेंद्र सिंह के साथ सभी सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी योग करेंगे।
योग को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का आधार माना जाता है। प्रधानमंत्री ने 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की थी। जिले में जगह-जगह योग का आयोजन किया जाएगा। महानगर में योग का मुख्य आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में सुबह छह बजे से किया जाएगा। डीएम सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जिले के प्रभारी मंत्री के साथ मिलकर योग करेंगे। इसके लिए सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है। बुधवार को भी विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में योग करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोटरी क्लब की ओर से मिगलानी सेलीब्रेशन में, भारत विकास परिषद की ओर से लेडीज क्लब पंचायत भवन में नई किरण वूमेन वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्राचीन शिवमंदिर पर और सर्व प्रयास वेलफेयर सोसायटी की ओर से चामुंडा पार्क पर योग कराया जाएगा।
...
बृहस्पतिवार को योग का आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में सुबह छह बजे से किया जाएगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसमें आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।