{"_id":"6ae8f9f5910eba9fb008eb88","slug":"900-quintals-of-paddy-procured-at-the-procurement-center-in-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113549-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में क्रय केंद्र पर हुई 900 क्विंटल धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में क्रय केंद्र पर हुई 900 क्विंटल धान की खरीद
Tue, 03 Nov 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद अब सरकारी धान खरीद केंद्रों पर धीरे-धीरे धान की बिक्री में तेजी आने लगी है। बिलारी नगर में एक केंद्र पर अब तक 900 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।
निजी आढ़तों पर धान के रेट के मुकाबले सरकारी केंद्रों पर धान का रेट अधिक होने की वजह से किसान इसी कोशिश में लगे हैं कि अपनी जरूरत पूरी करने के लिए वह सरकारी क्रय केंद्र पर ही अपना धान बेचें। बिलारी नगर में सरकारी गन्ना विकास समिति परिसर में खाद्य विभाग के दो सरकारी धान खरीद केंद्र स्वीकृत हैं लेकिन दोनों केंद्रों का स्थान एक होने की वजह से एक ही व्यवस्था के तहत धान की खरीद की जा रही है।
धान क्रय केंद्र प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बिलारी ब्लॉक क्षेत्र में आने वाले सरकारी धान खरीद केंद्रों पर धान बेचने के लिए अब तक कुल 450 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिनमें से 320 किसानों का सत्यापन हो चुका है। अब तक 53 किसानों ने इस केंद्र पर आकर अपना धान बेचा है। सोमवार शाम तक लगभग 900 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्र प्रभारी के अनुसार डस्टर मशीन चलाकर सफाई करने के बाद और नमी मशीन से नमी की जांच करने के बाद ही धान खरीदा जा रहा है। केंद्र प्रभारी ने दावा किया कि जिस किसान का धान क्रय केंद्र पर खरीदा जा रहा है उस किसान के संबंधित बैंक खाते में जल्दी ही बेचे गए धान की धनराशि भेजी जा रही है। केंद्र प्रभारी के अनुसार अभी तक विभाग से धान खरीद का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बिलारी ब्लॉक के ग्वारऊ गांव निवासी किसान कृष्णकांत सिंह ने धान क्रय केंद्र प्रभारी से शिकायत करते हुए बताया कि उनके नाम की फार्मर आईडी पहले से बनी हुई है और सभी औपचारिकताएं पूरी हैं उसके बावजूद क्रय केंद्र पर धान बिक्री के लिए जनसेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण कराने में काफी दिक्कत आ रही है। पंजीकरण आवेदन के दौरान संबंधित साइट पर उनके नाम के आगे भूमिहीन होना दर्शाने से पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी ने संबंधित किसान को उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।