{"_id":"657624aa100f4415cc0729cd","slug":"90-percent-work-of-testing-underground-power-lines-completed-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-300226-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अंडरग्राउंड बिजली लाइनों की टेस्टिंग का 90 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अंडरग्राउंड बिजली लाइनों की टेस्टिंग का 90 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बुधबाजार में अंडरग्राउंड बिजली की लाइनों की टेस्टिंग रविवार से शुरू हो गई। करीब 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि दो दिन के अंदर शेष काम भी पूरा हो जाएगा। 13 दिसंबर से बिजली की लाइनों व खंभों को हटाने का काम शुरू हो जाएगा। रेट्रोफिटिंग का काम भी तेज कर दिया गया है।
बुध बाजार की 1.2 किमी सड़क को स्मार्ट बनाया जाना है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पिछले नौ माह से चल रहे स्मार्ट रोड नेटवर्क के काम के तहत बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम पूरा किया जा चुका है। अधिकांश व्यापारियों को कनेक्शन भी दिए जा चुके हैं। मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि बिजली का काम कर रही रिलायंस इलेक्टि्रकल की टीम ने रविवार से बिजली की टेस्टिंग को फाइनल टच देने का काम शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि करीब 90 फीसदी टेस्टिंग का काम पूरा हो गया है। शेष टेस्टिंग का काम भी दो दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद 13 दिसंबर से बुध बाजार में बिजली की ऊपर से गुजरी लाइनों को उतारने का काम भी शुरू हो जाएगा।
मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि इंपीरियल तिराहा से बुध बाजार मार्ग पर सड़क के दायी ओर करीब 150 मीटर में रेट्रोफिटिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। बिजली का काम एक हद तक पूरा हो जाने के बाद फसाड और रेलिंग लगाने का काम भी निर्माण विभाग ने तेज कर दिया है। अन्य स्थानों पर भी स्मार्ट रोड नेटवर्क का काम ताड़ीखाना और जेएमबी रोड पर भी तेज कर दिया गया है।