फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   90 farmers got compensation of 22 lakhs for giving information in 72 hours

72 घंटे में सूचना देने पर 90 किसानों को मिली 22 लाख की क्षतिपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
90 farmers got compensation of 22 lakhs for giving information in 72 hours
मुरादाबाद। बीते साल अक्तूबर माह में बारिश और बाढ़ से धान की फसल क्षतिग्रस्त होने पर बीमा कंपनी ने 90 किसानों को कुल 22 लाख का क्लेम दिया है। इन किसानों ने 72 घंटे के अंदर अपनी फसल के नुकसान की सूचना बीमा कंपनी को दी थी।
विज्ञापन

पिछले साल अक्तूबर में बारिश और बाढ़ की वजह से फसलों को नुकसान हुआ था। सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ था। धान की फसल का बीमा कराने वाले 90 किसानों ने 72 घंटे के अंदर फसल में नुकसान की सूचना बीमा कंपनी को दी थी। इसके बाद बीमा कंपनी और कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से इन किसानों के खेतों पर जाकर मुआयना किया था। टीम की रिपोर्ट पर बीमा कंपनी ने 90 किसानों को 22 लाख रुपये का क्षतिपूर्ति क्लेम दिया है। किसानों को 64 हजार 659 प्रति हेक्टेयर की दर से क्षतिग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन

प्रभारी कृषि उपनिदेशक ऋतुषा तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी फसल का बीमा जरूर कराना चाहिए। मौसम और प्राकृतिक आपदा कभी भी आ सकती हैं। थोड़ा सा प्रीमियम देकर किसान अपनी फसल को सुरक्षित कर सकते हैं। बस उसे यह ध्यान रखना होगा कि अपने नुकसान की सूचना 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर दे देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed