{"_id":"5f7e2ba58ebc3e9bc4245146","slug":"89-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd365260328","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 89 नए पॉजिटिव मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 89 नए पॉजिटिव मरीज मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार को कोरोना के 89 नए पॉजिविट मरीज मिले हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9185 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक आरटीपीसीआर के 919 लोगों की सैंपल रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 78 पॉजिटिव और 821 निगेटिव हैं। 32 सैंपल रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं। पॉजिटिव में दलपतपुर में एक परिवार से 15 साल का किशोरी समेत दो लोग, असलेमपुर से 16 साल का किशोर और 18 साल की उसकी बहन पॉजिटिव मिली है। भोला सिंह की मिलक से एक परिवार के दो लोग, पीतल नगरी में छह साल का बच्चा समेत परिवार के तीन सदस्य, बरबलान से दंपती संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा सिद्ध अस्पताल से 27 साल का युवक, बुध बाजार, लाइनपार, आदर्श नगर से मरीज मिले हैं। नवीन नगर से आठ और भोला सिंह मिलक से आठ पॉजिटिव मिले हैं। निजी लैब से मंडी चौक से एक परिवार के दो लोग संक्रमित आए हैं। रैपिड एंटीजन के बुधवार को 2463 लोगों के सैंपल हुए और 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें मझोला से दो, किसरौल से एक, भोजपुर से एक, डिलारी से चार, ठाकुरद्वारा से दो और बिलारी से एक मरीज है।
कोरोना मीटर
- आज के मरीज 89
- अब तक मरीज 9185
- आज मौत 00
- अब तक मौत 151
- अब तक स्वस्थ 7895
- एक्टिव मरीज 1140