{"_id":"61db37c1be14c375975e1c28","slug":"85-thousand-rupees-missing-from-the-safe-of-private-bank-moradabad-news-mbd415538660","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बैंक की तिजोरी से 85 हजार रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बैंक की तिजोरी से 85 हजार रुपये गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बैंक की तिजोरी से 85 हजार रुपये गायब हो गए। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है।
कमेलपुर मार्ग पर दीपक के मकान में बंधन बैंक का कार्यालय है। शनिवार को मकान मालिक ने बैंक के पीछे वाले गेट का ताला गायब पाया। इसकी सूचना प्रबंधक को दी। देर रात क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन बैंक पहुंचे। उन्होंने बैंक के भीतर जाकर तिजोरी चेक की। तिजोरी से 85 हजार रुपये की धनराशि गायब मिली। उनकी सूचना पर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे। जांच में उन्होंने सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब मिली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तिजोरी शाखा प्रबंधक और कैशियर की चाबियों के प्रयोग से ही खुलती है। ताला लगा मिला है। इसके चलते शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।