फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   8452 persons taken vaccine

कोरोना से बचाव के लिए मेगा कैंप में 8452 लोगों ने ली एहतियाती खुराक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
8452 persons taken vaccine
मुरादाबाद। एहतियाती खुराक के लिए जिले में आयोजित मेगा कैंप पर कांवड़ यात्रा का असर पड़ा। एहतियाती खुराक लेने में शहर वाले पिछड़ गया। मेगा कैंप में 8452 लोग एहतियाती खुराक लेने पहुंचे। इसमें शहरवालों की हिस्सेदारी दस फीसदी भी नहीं रही। सबसे अधिक कुंदरकी क्षेत्र में 1465 लोगों ने एहतियाती खुराक ली।
विज्ञापन

एहतियाती खुराक की रफ्तार बढ़ाने के लिए 75 दिनों का विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत रविवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जहां 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को एहतियाती खुराक लगाई गई। मेगा कैंप में जिले में 8452 लोगों ने एहतियाती खुराक ली। इसमें कुंदरकी की सबसे अधिक और ठाकुरद्वारा की सबसे कम भागदारी रही है। कुंदरकी में 1465 और ठाकुरद्वारा में 531 लोगों ने एहतियाती खुराक लगाई गई। वहीं कांवड़ यात्रा का शहर के मेगा कैंप पड़ा। शहर के केंद्रों पर 845 लोग ही एहतियाती खुराक लेने पहुंचे। जो एहतियाती खुराक की हिस्सेदारी में दस फीसदी भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि एहतियाती खुराक में शहरवालों की भागीदारी कम होने की वजह कांवड यात्रा है। डायवर्जन के चलते सड़कों पर ई-रिक्शा और ऑटो नहीं चले। लोग अधिक संख्या में केंद्रों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

कहां कितने लोगों को लगी एहतियाती खुराक
क्षेत्र संख्या कितने प्रतिशत हिस्सेदारी
भाजपुर 604 7.14
बिलारी 902 10.64
डिलारी 1168 13.81
कांठ 972 11.50
कुंदरकी 1465 17.33
मूंढापांडे 665 7.86
ठाकुरद्वारा 531 6.29
ताजपुर 1300 15.38
मुरादाबाद शहर 845 9.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed