फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   21 अप्रैल को होगी यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा

21 अप्रैल को होगी यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
21 अप्रैल को होगी यूपीएसईई की प्रवेश परीक्षा
मुरादाबाद। एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा यूपीएसईई 2019 की परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। विवि ने परीक्षा के लिए कुल 21 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मुरादाबाद का नाम भी शामिल है। विवि अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा एक ही दिन में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा बाहरी प्रदेशों में दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, रांची, रुढ़की और बैंगलोर में होगी, जबकि प्रदेश में आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सुल्तानपुर, मेरठ, कानपुर, झांसी और वाराणसी में केंद्र बनाए हैं। कुल 138 परीक्षा केंद्रों में शहर के तीन कालेज कोठीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी एंड प्रोफेशनल स्टडीज, मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, श्री सत्य इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट केंद्र हैं। विवि के को-ऑर्डिनेटर प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि परीक्षा में एक लाख 40 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। इस बार आठ पेपर होंगे। सुबह नौ बजे से 11 बजे, सुबह साढ़े 11 बजे से ढ़ाई बजे और दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए आफ लाइन परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। पहले आनलाइन और आफलाइन दोनों ही तरीकों से परीक्षा होती थीं। इस बार 17 जुलाई से कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी, ताकि समय पर पाठ्यक्रम पूरा किया जा सके। इससे विद्यार्थियों को कौशल विकास के लिए इंटर्नशिप और सर्टिफिकेशन कोर्स करने का अवसर मिलेगा। दो नए यूजी कोर्स बीवाक और बीप्लान भी शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed