{"_id":"5c463006bdec220c1b13ed14","slug":"81548103686-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिजली व्यवस्\nथा ठप, बिलबिलाई जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिजली व्यवस् था ठप, बिलबिलाई जनता
विज्ञापन
मुरादाबाद।
बारिश और हवा चलने से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। जगह जगह तार टूटने और फाल्ट होने बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों आपूर्ति बाधित होने से जनता बिलबिला गई। एक साथ पूरे शहर की बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। देर रात तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
सोमवार को अचानक मौसम नं करवट ली और बारिश शुरू हो गई। बारिश होेने से शहर में जगह जगह बिजली लाइन में फाल्ट हो गए। जबकि बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिगर कालोनी, बंगला गांव, चक्कर की मिलक, दौलत बाग, डिप्टी गंज, लाला बाग, नागफनी में दोपहर से लेकर देर रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिल्ली रोड की कालोनी में देर रात तक अंधेरा छाया रहा। बारिश में पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया। जिससे कई कालोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। खुशहालपुर और बैंक कालोनी में भी ऐसा ही हाल रहा। कटघर में लाजपत नगर, विजय नगर, गोविंद नगर, पीतल बस्ती समेत अन्य कालोनियों में आपूर्ति चालू न होने से लोग पानी को भी तरस गए। घंटों बिजली आपूर्ति ठप होने से इनवर्टर भी जवाब दे गए।