{"_id":"5c180592bdec2256e90e04bc","slug":"81545078162-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक असुरक्षित, ट्रेनों का संचालन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक असुरक्षित, ट्रेनों का संचालन रोका
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मंडल के स्योहारा और कांठ के बीच सोमवार दोपहर ट्रैक असुरक्षित घोषित कर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे टीम ने ट्रैक की मरम्मत की। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
सोमवार दोपहर एक बजकर चालीस मिनट पर स्योहारा के पीडब्ल्यूआई ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्योहारा और कांठ के बीच ट्रैक में खराबी पाई गई है। यहां से ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा सकता। उन्होंने टीम लगाकर ट्रैक की मरम्मत कराई। दो बजे पीडब्ल्यूआई ने दोबारा ट्रैक का निरीक्षण किया। इस बार ट्रैक ठीक पाया गया। निरीक्षण के बाद ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई। इस दौरान एक मालगाड़ी बीच में ही खड़ी रही। जिसे बाद में रवाना किया गया।
दलपतपुर के पास रेल पटरी चटकी
मुरादाबाद। दलपतपुर और मूंढापांडे के बीच सोमवार दोपहर रेल पटरी चटक की गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर इंजीनियर शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। दोपहर दो बजकर पांच मिनट से सवा तीन बजे तक ट्रैक पर मरम्मत कार्य चला। इस दौरान एक मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन बीच में ही खड़ी रहीं। ट्रैक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
कटघर यार्ड में बोल्ट टूटा, संचालन रुका
मुरादाबाद। कटघर यार्ड में सोमवार सुबह रेल पटरी का बोल्ट टूट गया। गनीमत रही इस दौरान यहां से कोई ट्रेन नहीं गुजरी। वरना हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और दूसरा बोल्ट लगाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। इसके अलावा कटघर रेलवे स्टेशन के पास ही दो दिन पहले किए गए इंटर लाकिंग के कार्य में दिक्कत आ गई। सोमवार को दोबारा ब्लाक लेकर कार्य किया गया। डेढ़ बजे से लेकर दो बजकर 55 मिनट तक कार्य किया गया। इस दौरान ट्रेनों का संचालन बंद रखा गया।