फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कल से ही जुट जाएं, आनलाइन वोट बनवाएं

कल से ही जुट जाएं, आनलाइन वोट बनवाएं

Mon, 12 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कल से ही जुट जाएं, आनलाइन वोट बनवाएं
मुरादाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता दस वोट बढ़वाने का जिम्मा उठाए। सोमवार से वोट बढ़वाने में जुट जाएं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपना कंट्रोल रूम बनाएं और आनलाइन आवेदन कराएं। समय कम बचा है। बूथ लेवल कमेटियां बनाने का काम संतोषजनक है। वह रविवार शाम पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वोट बढ़ाने का समय अब ज्यादा नहीं बचा है। कांग्रेस के पास बड़ा संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 10 वोट बढ़वाने का जिम्मा सौंपकर अभियान में जुट जाएं। पार्टी अपना कंप्यूटर युक्त कंट्रोल रूम बनाए। उसके साथ ही लैपटॉप से लैस युवकों को साथ लेकर वोट बनवाने का आनलाइन आवेदन कराएं। बूथ लेवल कमेटियां बनाने का काम संतोषजनक है। इसको कुछ समय के लिए रोक कर वोट बढ़वाने का ही काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गठबंधन की चिंता हाईकमान पर छोड़ दें। गठबंधन हो या न हो, हमको अपनी तैयारियां पूरी रखनी हैं। जैसा आदेश होगा, उसके अनुसार अपनी तैयारियों के बल पर चुनाव में जुट जाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, असद मौलई, अनुराग शर्मा, राजकमल गुप्ता, मुनाजिर, अमित पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे में चलती रही समीक्षा
सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान अंधेरा हो गया था। रात होने के बावजूद जेनरेटर नहीं चलाया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कई बार जेनरेटर चलाने को कहा, लेकिन डीजल न होने की बात कहकर कर्मचारी किनारे हो गए। उसके बाद एक पदाधिकारी ने डीजल के लिए रुपये कर्मचारियों को दिए, उसके बाद ही जेनरेटर चलाया गया।


पदाधिकारियों का हुआ विरोध
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी पदाधिकारियों का जोरदार विरोध किया। आरोप लगाया गया कि कार्यकर्ताओं का कोई ख्याल नहीं रखता है। हर कोई अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हैं। पार्टी का काम करने तक में सहयोग नहीं लिया जा रहा है। इसको लेकर हल्की नोंकझोंक भी हुई। बाद में नसीमुद्दीन के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे, लेकिन कोई सबूत नहीं था। आरोप लगाने वालों को साक्ष्य रखने चाहिए। साक्ष्य मिलने पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed