फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गो तस्करी के आरोपियों पर नजर, जंगल में भी चौकसी

गो तस्करी के आरोपियों पर नजर, जंगल में भी चौकसी

Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गो तस्करी के आरोपियों पर नजर, जंगल में भी चौकसी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ईद के मद्देनजर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने के लिए इस बार पुलिस ने पुख्ता तैयारी करने की बात कही है। सोमवार रात से ही पुलिस की टीमें जेल से छूटे गो तस्करी और गोवध के आरोपियों की जानकारी में जुट गईं। सुबर उनके घर दबिश दी गई। पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने को लेकर चेताया है। इसके अलावा गांव से सटे जंगल के रास्तों में भी पुलिस की टीम को ड्यूटी पर लगाया गया है।
एडीजी ने सोमवार रात को पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह से रोक लगाएं। जेल से छूटे गोतस्करी के आरोपियों पर नजर रखी जाए। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि जेल से छूटे आरोपियों की सूची बनाई गई है। बीट सिपाही के अलावा संबंधित चौकी इंचार्ज की भी जिम्मेदारी लगाई गई है कि वह अपने क्षेत्र में लगातार गश्त पर रहें। कुछ गो तस्करी के आरोपी दबिश के दौरान घर पर नहीं मिले हैं। उनके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। गांव के पास जंगल के रास्तों पर रामगंगा किनारे कड़ी चौकसी के प्रबंध है। जिससे की गंदगी को रामगंगा नदी में न फेंका जा सके। गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



मुख्य मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुरादाबाद। ईद के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी की है। जामा मस्जिद, ईदगाह के अलावा शहर की मुख्य मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को इस संबंध में एसपी सिटी ने बैठक कर सभी पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी है। नमाज स्थल के पास बैरिकेडिंग भी की जाएगी, जिससे की आवारा पशु उधर न जा सकें। पुलिसकर्मियों को इसको लेकर विशेष तौर पर सतर्क किया गया है। एसपी ने बताया कि ईद के मद्देनजर करीब तीन सौ पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी अलग अलग स्थानों पर लगाई गई है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed