फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज से पालीथिन बंद

आज से पालीथिन बंद

Sun, 15 Jul 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
आज से पालीथिन बंद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आज से पॉलिथीन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटकर कार्रवाई की तैयारी कर ली हैं। इसके साथ ही महानगर में गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। निगम की टीम पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों का चालान काटने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेंगी। नगर आयुक्त ने शनिवार दोपहर कैंप कार्यालय पर विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई।
नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जुलाई से पॉलिथीन पर पूरी तरह रोक है। महानगर में किसी भी स्थिति में 50 माइक्रोन तक की प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने शहर को चार जोन में बांटकर प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी। प्रथम जोन की कमान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर को, दूसरी जोन की कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह को, तृतीय जोन की मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. जगतपाल सिंह यादव और चतुर्थ जोन की कमान टैक्स सुप्रीटेंडेंट राजीव लोचन पाठक को सौंपी गई है। चारों टीम दोपहर 12 बजे से अभियान शुरू कर देंगी। पॉलिथीन बनाने या थोक बिक्री करने वालों पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पालीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर एक हजार से 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। कूड़ा फेंकने, पालीथिन या गंदगी फैलाने वालों पर निगम एक हजार रुपये जुर्माना लगाकर वसूलेगा। दूसरी या तीसरी बार पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ ही रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


... अब पॉलिथीन छोड़ हाथ में थाम लो थैला
सामान खरीदने जाते समय घर से थैला लेकर चलने में ही समझदारी है। बाजार में पॉलिथीन मिलना मुश्किल है। अभी बाजार में पालीथिन का विकल्प भी उपलब्ध नहीं हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने कपड़े के थैलों के आर्डर दे दिए हैं। बाजार में प्रयुक्त होने वाले ज्यादातर पॉलिथीन के थैले प्रतिबंध केदायरे में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में पुराने कपड़ों से बनने लगे है थैले
पालीथिन पर रोक का आदेश 21 दिसंबर 15 को किया गया था। इसको 21 दिसंबर 16 से लागू किया जाना था। प्रदेश सरकार के आदेश में पॉलिथीन की मोटाई की चर्चा नहीं थी, यानि हर प्रकार की पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगना था। उस आदेश को अब लागू किया जा रहा है। शासन और प्रशासन के स्तर से अपेक्षित प्रचार कर दिया गया है। ऐसे में लोगों ने पुराने कपड़ों के थैले बनवा लिए हैं।


पालीथिन पर रोक लगा दी गई है। घरों से थैला लेकर निकलें। पॉलिथीन का प्रयोग मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में कूड़ा-कचरा न फैलाएं। गंदगी करने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाया जाएगा।
- अवनीश कुमार शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed