फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत

करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत

Wed, 02 May 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लोधीपुर बिशनपुर गांव में मंगलवार सुबह पांचवीं के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय छात्र खेत पर जा रहा था। रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आकर छात्र झुलस गया। छात्र की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके अलावा पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लोधीपुर बिशनपुर गांव में नेतराम सिंह का परिवार रहता है। नेतराम के परिवार में पत्नी बलवंती देवी और दो बेटे व एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा आकाश (13) पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार सुबह नौ बजे आकाश खेत पर जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन तार टूटा पड़ा था। आकाश करंट की चपेट में आ गया। जिसमें वह झुलस गया और काफी देर तक ही वह मौके पर पड़ा रहा। लोग यहां से गुजरने तो हादसे की जानकारी हो पाई। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। करंट लगने से छात्र की मौत की खबर से उसके परिवार में परिजनों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मझोला इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed