फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आंबेडकर जयंती पर कैंप लगाकर मुफ्त बांटे बिजली कनेक् शन

आंबेडकर जयंती पर कैंप लगाकर मुफ्त बांटे बिजली कनेक् शन

Sun, 15 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर कैंप लगाकर मुफ्त बांटे बिजली कनेक्
शन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जनपद के दलित बाहुल्य गांवों में डा. बीआर आंबेडकर जयंती पर बिजली विभाग की ओर से सौभाग्य योजना के तहत कैंप लगाकर लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन बांटे। बिजली विभाग की टीमों ने गांव- गांव जाकर लोगों के कनेक्शन कर उन्हें मीटर, केबिल भी दिए। जबकि शहर में पीतल बस्ती बिजली घर में कैंप आयोजित किया गया। यहां 21 लोगों के कनेक्शन किए गए।

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण संजय कुमार गर्ग ने बताया कि शासन स्तर से 41 गांव शत प्रतिशत बिजली कनेक्शन के लिए चयनित किए गए हैं। दलित बाहुल्य इन गांवों में आंबेडकर जयंती पर कैंप लगाकर कनेक्शन बांटने को कहा गया था। शनिवार को सभी गांवों में कैंप लगाकर 400 कनेक्शन बांटे गए हैं। बीपीएल कार्ड धारक और एपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में कनेक्शन दिए गए हैं। एपीएल कार्ड धारकों से पचास रुपये प्रति माह के हिसाब से बिल में जुड़कर आएंगे। जबकि बीपीएल कार्ड धारकों से कनेक्शन का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। पांच मई तक इन कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जबकि पीतल बस्ती बिजली घर में कैंप लगाया गया। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कैंप का उद्घाटन किया। यहां 21 लोगों को कनेक्शन दिए गए। चार लोगों को मुफ्त में कनेक्शन दिया गया है। अधीक्षक अभियंता नगर दीपक कुमार ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत कैंप लगाया गया था। आगे की कैंप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed