Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   80 thousand people are drinking dirty water

Moradabad News: 80 हजार लोग पी रहे गंदा पानी

Wed, 11 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 11 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
80 thousand people are drinking dirty water
ठाकुरद्वारा। छठे दिन मंगलवार को फिर नगर नगर पालिका का गंदा पानी लोगों के घरों में लगी टोटियों से निकला। इससे नगर पालिका के पानी को शुद्ध कर देने की सोमवार को किए गए दावे की पोल खुल गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर मंगलवार को अपने घरों के नगर पालिका के गंदे पानी आने की तस्वीर डालकर उसकी कि लापरवाही की पोल खोल दी दी।
विज्ञापन

नगर पालिका कि लापरवाही के चलते नगर के 80 हजार की आबादी गंदा पानी पीने को मजबूर है। अध्यक्ष ने इस मामले में लापरवाह तीन कर्मचारियों को नोटिस देने के आदेश दिए हैं। करीब छह दिन से नगर में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। बकरीद से पहले लोगों ने संबंध में नगर पालिका के जलकल सुपरवाइजर को जानकारी दी थी लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बल्कि सात जून को ओवरहेड टैंक की सफाई के नाम पर पूरा पानी और गंदगी नगर की पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन में डलवा दी। जल जीवन मिशन की अमृत दो पेयजल योजना के अंतर्गत लगे नलकूपों से भी साफ पानी नहीं आ रहा है। हालांकि गंदे पानी की शिकायत आने पर नए नलकूप बंद कर दिए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी यह समस्या बरकरार है। इस संबंध में डीएम, एसडीएम, सोशल मीडिया और मुख्यमंत्री पोर्टल पर राजेंद्र चंद पांडे, पंकज गुप्ता, अनुज कुमार एडवोकेट आदि ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर सुपरवाइजर ने सोमवार शाम को को दावा किया था कि पानी की समस्या समाप्त हो गई है। लेकिन मंगलवार को सुबह जब लोगों ने अपनी टोटियों को खोला तो उनमें से गंदा पानी निकल रहा था। डीएम के आदेश पर एसडीएम ने नगर पालिका के लिपिक दीपक कुमार को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए लेकिन नगर पालिका ने गंदे पानी की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने बताया कि लापरवाही पर तीन कर्मचारियों सुपरवाइजर हफीज अहमद, भारत सिंह और मुकेश यादव को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि जिस कर्मचारी की भी सब्जी इस मामले में लापरवाही मिलेगी उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा के अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण यहां का अतिरिक्त चार्ज नगर पालिका परिषद बिलारी की अधिशासी अधिकारी को दिया गया है। लेकिन उन्होंने अभी तक ठाकुरद्वारा पहुंचकर अतिरिक्त चार्ज ग्रहण नहीं किया है। वहीं लोगों में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed