फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   77 people donated blood in amar ujala foundation blood camp

विश्व रक्तदाता दिवस: इंसानियत की सेवा के लिए अमर उजाला फाउंडेशन शिविर में 77 महादानियों ने किया रक्तदान

Tue, 15 Jun 2021 02:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 02:27 AM IST
सार

रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने की प्रेरणा लेकर शिविर में पहुंचे महादानियों का उत्साह देखने लायक था। महिलाओं और युवतियों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह था। कोई अपने पति के साथ पहुंची तो किसी ने अपने भाई के साथ आकर रक्तदान किया। 

विज्ञापन
77 people donated blood in amar ujala foundation blood camp
रक्तदान करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रति वर्ष आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन इस वर्ष भी जिला अस्पताल में किया गया। कोरोना संकट के कारण जरूरतमंदों की जान बचाने में लगातार कम हो रहे ब्लड बैंक के स्टॉक को सोमवार को इस शिविर में के जरिये 77 महादानियों ने फिर से बढ़ाने की कोशिश की। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन


रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने की प्रेरणा लेकर शिविर में पहुंचे महादानियों का उत्साह देखने लायक था। महिलाओं और युवतियों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह था। कोई अपने पति के साथ पहुंची तो किसी ने अपने भाई के साथ आकर रक्तदान किया। पुलिस और पीएसी कर्मी, व्यापारी व सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी शिविर में रक्तदान किया।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था परिवर्तन द चेंज के युवा सदस्यों ने भी रक्तदान किया। एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने अपने गनर इकबाल के साथ रक्त दिया। मेयर विनोद अग्रवाल ने रक्तदाताओं कोप्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर कार्यवाहक सीएमएस डॉ. शिवसिंह, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. शिल्पा अग्रवाल ने शिविर में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किया रक्तदान 
हिमांशु अग्रवाल, सुरेश कुमार सिंह, विशाल गर्ग, उमेश गुप्ता, जयशंकर सिंह, रविता पाल, नेपाल सिंह, अरुण प्रजापति, शशांक कुमार, अरुण कुमार शर्मा, मोहम्मद नौशाद, नीलू रस्तोगी, मनोज कुमार रस्तोगी, गौरव मेहरोत्रा, ललित, रायजादा, प्रज्ज्वल, अमित कुमार सिंह, वैशाली, राजेश कुमार पाठक, सूर्यकांत गौतम, फैजान उल हक, विनीत कुमार, शहीरउद्दीन, विपिन गुप्ता, विपुल दिवाकर, पवन कुमार सक्सेना, अल्का वार्ष्णेय, मयंक चौधरी, वाणी भारद्वाज, अभिनव सिंह, हरीश चंद्र जोशी, एंथोनी, जयवीर सिंह, धर्म सिंह सैनी, मोहम्मद इकबाल, मनोज सैनी, मनु मेहरोत्रा, गौरव गुंबर, मुकुल अग्रवाल, विशाल शर्मा, रचित सिंघल, राहुल सिंघल, ऋतिक अरोड़ा, प्रदीप सक्सेना, अनिल कुमार गुप्ता, पूजा सक्सेना, निर्मल सिंह सागर, सूरज ठाकुर, सौरभ गुप्ता,  आंचल गुप्ता, अवनीश त्यागी, अनीता यादव, विशाल दीप, मोहित कुमार, आरती बख्शी, मनोज कुमार बख्शी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, अंकित आनंद, प्रीति आनंद, विनीत गोयल, दीपांशु सैनी, इशमीत कौर, रविंद्र गोयल, कमलदीप यादव, गौरव कुमार यादव, अरविंद कुुमार नेगी, गुंजन गुप्ता, शरद शर्मा, मनोज आहूजा, नैंसी धारीवाल आदि ने रक्तदान किया।


सलाम हैं महादानियों को
- कटघर मछुआपुरा निवासी प्रज्ज्वल ने 15वीं बार, प्रेम नगर निवासी गौरव मेहरोत्रा ने 13वीं बार, गांधी नगर निवासी मनोज रस्तोगी ने 21वीं बार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा के प्रदेश मंत्री विपिन गुप्ता ने 26वीं बार, पर्यावरण सचेतक समिति के नेपाल सिंह पाल ने 22वीं बार और उनकी पत्नी रविता पाल ने छठवीं बार रक्तदान करने का दावा किया।

इन्होंने किया सबसे अधिक बार रक्तदान
- रामगंगा विहार के 44 वर्षीय उमेश गुप्ता अब तक 57 बार रक्त दान कर चुके हैं।
- हरथला के 29 वर्षीय सूरज ठाकुर ने अब तक 55 बार रक्तदान किया है।
- वेबग्रीन कॉलोनी के कमलदीप यादव अब तक 26 बार रक्तदान कर चुके हैं।
- आर्य नगर के 34 वर्षीय राहुल सिंघल ने अब तक 25 बार रक्तदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed