फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   72 thousand rupees fine from people walking without masks

बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूले 72 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
72 thousand rupees fine from people walking without masks
मुरादाबाद। पुलिस प्रशासन की सख्ती और बढ़ते कोरोना संक्रमण के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शहर में रविवार को बिना मास्क घूम रहे लोगों से पुलिस ने 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। पुलिस ने ऐसे 298 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उनका चालान काटा है।
विज्ञापन

पुलिस विभिन्न माध्यमों से शहरवासियों से यह अपील कर रही है कि वे मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर न निकलें। इसके बावजूद कुछ लोग नहीं मान रहे हैं। नतीजतन पुलिस ने उनसे जुर्माना वसूला। रविवार को भी लॉकडाउन के दौरान लोगों को सख्त आदेश दिया गया था कि बिना काम के अपने घरों से बाहर न निकलें। यदि मजबूरी में निकला भी पड़े तो मास्क जरूर लगाएं, लेकिन कुछ लोगों ने इस आदेश को हवा में उड़ा दिया। बिना मास्क लगाए ही घरों से निकल पड़े। बिना मास्क के घूमने वाले 298 लोगों पर सख्ती करते हुए पुलिस ने उनका चालान काटा है और 72 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed