{"_id":"5cc4c4fabdec2206fc12512d","slug":"71556399354-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश बच्चों, मंडल में भी कराया अमरोहा को गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश बच्चों, मंडल में भी कराया अमरोहा को गर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। यूपी बोर्ड के परिणाम में अमरोहा के मेधावियों ने जिले को एक बार फिर गर्व करने का मौका दिया है। हाईस्कूल के परिणाम में जिले को प्रदेश में सातवां जबकि इंटरमीडिएट में चौथा स्थान मिला है। पूरे मंडल के पांचों जिलों में अमरोहा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों सूचियों में अव्वल रहा है। यहां इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11 जबकि हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.99 रहा।
अमरोहा में इंटरमीडिएट में कुल 24003 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 13415 छात्र और 10588 छात्राएं थीं। इनमें से कुल 22583 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 12451 छात्र और 10132 छात्राएं थीं। अंतिम परिणाम में कुल 19672 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 10369 छात्र तथा 9303 छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.28 तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.82 रहा। वहीं हाईस्कूल में कुल 28144 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 15408 छात्र और 12736 छात्राएं थीं। इनमें से कुल 26126 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 14074 छात्र और 12052 छात्राएं थीं। अंतिम परिणाम में कुल 23512 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें 12198 छात्र तथा 11314 छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.67 तथा छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.88 रहा।
रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्सुकता रही। दोपहर 12 बजे के बाद वेबसाइट पर रिजल्ट सर्च किए जाने लगे। जैसे ही रिजल्ट अपलोड हुआ। छात्र-छात्राओं की बेकरारी बढ़ गई। छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक ने रोल नंबर को दर्ज किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं का रिजल्ट स्क्रीन पर आ गया। अच्छा अंक मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से दमक उठे। दोस्तों और करीबियों के फोन बजने शुरू हो गए। एक दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए संकल्प दोहराया। कुछ छात्र-छात्राओं को मायूसी भी हुई। परिवार वालों ने उनका हौसला बढ़ाया। इंटर में उम्मे हानी को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। वहीं हर्ष शर्मा को द्वितीय जबकि अलीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जबकि हाईस्कूल में प्रशांत प्रथम, रश्मि कुमारी को द्वितीय और कंचन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।