{"_id":"5c2d2475bdec2256d5718b00","slug":"71546462325-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा कायाकल्प: ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा कायाकल्प: ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं के शैक्षिक संप्राप्ति स्तर में सुधार लाने के लिए आयोजित शिक्षा कायाकल्प (ग्रेडेड लर्निंग) कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार से ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। प्रत्येक ब्लाक में प्रशिक्षण दो चरणों में पांच पांच दिन के लिए चलेगा। इसमें प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों का प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा।
प्रथम एजूकेशन फाउंडेशन की मदद से प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा कायाकल्प कार्यक्रम संचालित हो रहा है। इसमें बच्चों को कक्षावार के बजाए उनके शैक्षिक ज्ञान के आधार पर ग्रुप बनाकर पढ़ाया जाना है। मुरादाबाद जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 36 स्कूलों में ग्रुप बनाकर बच्चों को पढ़ाने का पहला सत्र पूरा हो गया है। जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह के मुताबिक 36 स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक अब तीन जनवरी से ब्लाक स्तर पर दूसरे शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे।
ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण पांच-पांच दिन के लिए दो चरणों में होगा। इसमें प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों के ग्रुप बनाकर पढ़ाएंगे। जिला समन्वयक ने बताया कि 36 स्कूलों में ग्रुप बनाकर बच्चों को पढ़ाने का बेहतर परिणाम सामने आया है। कक्षा एक और दो के जिन बच्चों को अक्षर और अंक ज्ञान नहीं था वो अब पढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
एमआईएस प्रभारियों का नौ जनवरी को प्रशिक्षण
मुरादाबाद। शिक्षा कायाकल्प (ग्रेडेड लर्निंग) कार्यक्रम में जिलों में तैनात एमआईएस प्रभारियों का नौ जनवरी का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय लखनऊ में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण के प्रशिक्षण में 10 मंडलों में मुरादाबाद भी शामिल है। मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर और जेपी नगर जिलों के एमआईएस प्रभारियों का नौ जनवरी को प्रशिक्षण होगा। जबकि आठ मंडलों का 10 जनवरी को प्रशिक्षण होगा। शिक्षा निदेशक डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने जिलों के बीएसए को आदेश जारी कर दिए हैं।