{"_id":"5b4baed14f1c1b39748b4f9a","slug":"71531686609-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलना पड़ा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलना पड़ा बिजली संकट
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
रविवार को भीषण गर्मी में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। इससे पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हुई। परेशान लोग अवकाश के दिन घर पर भी गर्मी से जूझते रहे।
बरसात के बाद रविवार को लोगों को उमस से परेशानी रही। दोपहर में लोग पसीना-पसीना हो गए। अवकाश होने के चलते ज्यादातर लोग घरों में ही थे। ऐसे में दिनभर बिजली ने भी परेशान किया। शहर में बुद्धिविहार, करुला, बुध बाजार, पीतलनगरी, गलशहीद, गुरहट्टी, कांठ रोड और गांगन चौराहे के क्षेत्र में दिन में चार से छह घंटे तक बिजली कटौती रही। बिजली न आने से लोगोें को पसीना-पसीना होना पड़ा। इसके बाद बिजली आने पर भी लोगों को लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ा। इसका असर शाम की पेयजल सप्लाई पर भी पड़ा। शाम को शहर के ज्यादातर हिस्सों में लो-प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई मिली।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी रविवार को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। दिन में छह घंटे की बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को धान की रोपाई और सिंचाई में परेशानी झेलनी पड़ी।