फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बारिश से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी से मिली राहत, जलभराव से लोगों को हुई परेशानी

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी से मिली राहत, जलभराव से लोगों को हुई परेशानी

Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बारिश से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी से मिली राहत, जलभराव से लोगों को हुई परेशानी
ठाकुरद्वारा। सोमवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बारिश से जगह जगह जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सुबह छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी। रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश होती रही। बारिश से किसानों की सूखती धान की पौध, चारे व गन्ने की फसल को राहत मिली। किसानों का कहना है कि अभी बहुत कम बारिश हुई है। धान की रोपाई के लिए लगातार कई घंटे बारिश होने की जरूरत है। किसानों ने उम्मीद जताई कि जल्द भारी बारिश होगी और धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर बारिश के कारण जगह जगह जलभराव हो गया। ठाकुरद्वारा ब्लाक परिसर में शहीद स्मारक के पास जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। उधर नगर के बुध बाजार, छहराया, शगुन रोड, फरीदनगर रोड, तिकोनिया आदि पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed