{"_id":"5b392cb54f1c1bf26e8bb0be","slug":"71530473653-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी से 60 सदस्यीय भक्तों का दल अमरनाथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी से 60 सदस्यीय भक्तों का दल अमरनाथ रवाना
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। जय बाबा अमरनाथ सेवा समिति बिलारी के तत्वावधान में रविवार शाम को बिलारी नगर से 60 सदस्यीय भक्तों का दल अमरनाथ यात्रा को रवाना हो गया। नगर में पुराना डाकखाना रोड के निकट शाम के समय 30 महिला और 30 पुरुष भक्त इकट्ठा हुए और यहां से विशेष वाहन में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। भक्तों का यह जत्था सोमवार की सुबह दिल्ली से हवाई जहाज से श्रीनगर पहुंचेगा और पहलगांव से हेलीकॉप्टर में बैठकर अमरनाथ पहुंचेगा। पांच जुलाई की शाम को भक्तों का यह दल श्रीनगर से हवाई जहाज से वापस दिल्ली आएगा। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी भक्तों ने जयकारे भी लगाए। यात्रा पर जाने वालों में ब्रजवासी लाल हलवाई परिवार, रैली परिवार, हकीम जी परिवार आदि के सदस्य मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन