{"_id":"5b2c0cbd4f1c1bf86e8b92cc","slug":"71529613501-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के पहले दिन सर्वर ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के पहले दिन सर्वर ने छकाया
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया सर्वर की समस्या के साथ शुरू हुई। पहले दिन फार्म स्कैन न होने की वजह से विद्यार्थियों और प्रवेश समिति को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राचार्यों ने कहा कि प्रक्रिया के उलझाऊ होने की वजह से प्रत्येक चरण में दिक्कत होती है। वहीं, केजीके कालेज में शोक अवकाश होने के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
कालेजों ने स्नातक स्तर पर सभी वर्गों में कटऑफ जारी कर दी है। कुछ कालेजों में सीटों के बराबर पंजीकरण फार्म जमा न होने की वजह से सीधे प्रवेश शुरू कर दिए थे, लेकिन फीस जमा होना गुरुवार से शुरू हुआ है। थोड़ी देर बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फार्म स्कैन होना बंद हो गया था। इस पर शिक्षकों ने विश्वविद्यालय फोन किया। उसके एक घंटे बाद समस्या का समाधान किया गया।
बिना लॉक ने प्रवेश मान्य नहीं
विद्यार्थियों को पंजीकरण के बाद कालेज में सत्यापित कराना था। अब प्रवेश के लिए कालेज का फार्म भरा जाएगा। मेरिट में नाम आने के बाद विद्यार्थी को कालेज में फीस जमा करनी है। कालेज को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन करके इस प्रवेश फार्म को स्कैन कर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। साथ ही विद्यार्थी का नाम, विषय, जाति वर्ग आदि का विवरण भरना पड़ेगा। इसके बाद विद्यार्थी के मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा। उस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही प्रवेश मान्य होगा। बहुत से विद्यार्थियों को पंजीकरण के समय दर्ज किया गया अपने पापा या भैया का नंबर होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन...
विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया उलझाऊ है। ओटीपी के लिए छात्रा के पास पंजीकरण के समय दर्ज किया गया फोन नंबर होना आवश्यक है। एक ओटीपी को भरने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। विवि को छात्रहित में प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए।
डॉ. पूनम गुप्ता, प्राचार्य, दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय।
कालेज मेें एक शिक्षक के यहां मातृ शोक हो गया था, जिसकी वजह से कालेज में अवकाश घोषित कर दिया गया था। सभी वर्गों की मेरिट जारी कर दी गई है।
डॉ. एसडी द्विवेदी, प्राचार्य, केजीके कालेज।
शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का नोटिस दे दिया है। इसमें बीए, बीएससी, वाणिज्य और स्ववित्तपोषित योजना के विषय शामिल हैं। सुबह दस बजे से दो बजे तक छात्र कालेज आकर प्रवेश फार्म जमा कर सकते हैं। डॉ. आरके बंसल, प्राचार्य, हिंदू कालेज।